22 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच देश में मिले कोरोना संक्रमितों के 40,184 मामलों का अध्ययन किया गया है जिनमें से 28 फीसदी मामलों में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं दिखे थे।
आईसीएमआर के अध्ययन के मुताबिक, 28.1 प्रतिश मामले ऐसे है जिनमें कोरोना मरीजों में कोई लक्षण नहीं दिखे, 25.3 प्रतिशत मामलों के प्रत्यक्ष और सीधा संपर्क वाले मामले थे, जबकि 2.8 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवा में काम करने वाले उन कर्मचारियों के है जिनके पास पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी।
वहीं आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ एपिडेमियोलाॅजी के निदेशक मनोज मुरेकर ने कहा कि बिना लक्षण वाले संक्रमितों की संख्या 28.1 प्रतिशत से अधिक हो सकती है और यह हमारे लिए चिंता का विषय है।