1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में रिकवरी रेट 55 फीसदी के पार हुआ :पढ़िए

देश में रिकवरी रेट 55 फीसदी के पार हुआ :पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में रिकवरी रेट 55 फीसदी के पार हुआ :पढ़िए

कोरोना वायरस के कारण देश में मरीजों की संख्या 4 लाख के पार हो गयी है। पिछले 8 दिन में एक लाख मरीजों की पुष्टि हुई है। वही 2 दिन से 15 हज़ार के करीब मरीज मिल रहे है लेकिन इन सबमे सबसे अच्छी बात यह है कि रिकवरी रेट अब 50 फीसदी को भी पार कर गया है।

आपको बता दे, पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 15,413 मामले मिले है। मरीजों की संख्या इस वक़्त 4,10,461 है और 2,27,756 मरीज ठीक हो चुके है जबकि 13,254 मरीजों की मौत हुई है।

इस लिहाज से भारत का रिकवरी रेट 55 फीसदी के पार जा चुका है और देश में सिर्फ एक लाख 70 हज़ार एक्टिव केस बचे है। देश इस वक़्त रोज़ दो लाख टेस्ट करने में सक्षम हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 13,925 मरीज ठीक हुए है और लगातार यह संख्या बढ़ती जा रही है। ज्ञात हो भारत में कुल 981 लैब्स है जहां कोरोना का टेस्ट हो रहा है जिसमें से 722 सरकारी लैब है जबकि 259 प्राइवेट लैब्स है जिनमें 70 लाख से अधिक टेस्ट हो गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...