1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पक्षियों को देखकर Ranveer Singh अपनाते हैं अतरंगी फैशन, हुआ खुलासा, देखें तस्वीरें

पक्षियों को देखकर Ranveer Singh अपनाते हैं अतरंगी फैशन, हुआ खुलासा, देखें तस्वीरें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पक्षियों को देखकर Ranveer Singh अपनाते हैं अतरंगी फैशन, हुआ खुलासा, देखें तस्वीरें

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो स्टार, जिन्हें उनकी दमदार एक्टिंग और अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए जाना जाता है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं गली ब्वॉय रणवीर सिंह की। जो अपने अतरंगी फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। जहाँ कोई उनके फैशन को खूब पसंद करता है, तो वहीं कई बार रणवीर अपने फैशन को लेकर ट्रोल भी हो जाते हैं। ऐसे में उनके निराले अंदाज का राज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

रणवीर सिंह कैजुअल आउटफिट हो, पार्टी लुक हो या फिर एयरपोर्ट लुक, हर जगह उनका निराला अंदाज देखने को मिलता है। दरअसल, रणवीर सिंह पक्षियों को देखकर अतरंगी लुक अपनाते हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भृगु केपी ने उनकी कुछ तस्वीरें पक्षियों के साथ तुलना करते हुए शेयर की हैं। उन्होंने ये तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं। 

इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता हैं कि हर बार रणवीर ने ड्रेस में किसी एक पक्षी के रंगों और पैटर्न को हूबहू कॉपी किया है।

सोशल मीडिया पर लोग पक्षियों के साथ रणवीर सिंह की तस्वीरें को खूब पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया इन तस्वीरों पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहाँ कुछ लोग तस्वीरों को देखकर हंंस रहे हैं, वहीं कुछ लोग रणवीर के साथ पक्षियों की तुलना पर भृगु की तारीफ कर रहे हैं। 

बता दें कि रणवीर न केवल रियल लाइफ ही नहीं बल्कि फिल्म में भी पक्षी के लुक में नज़र आ चुके हैं। रणवीर ने फिल्म ‘पद्मावत’ में गिद्द का गैटअप लिया था। 

आपको बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है, जब फोटोग्राफर भृगु केपी ने रणवीर के फैशन को पक्षियों के साथ मैच किया हो। इससे पहले भी वो ऐसा कर चुके हैं। 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...