1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर: पांच जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पढ़े

रामपुर: पांच जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रामपुर: पांच जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पढ़े

{ रामपुर से रवि शंकर की रिपोर्ट }

रामपुर के टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्वारंटीन किए गए 11 में से पांच जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

ये पांचों जमाती मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इन्हें मुरादाबाद से उत्तराखंड जाते समय टांडा में पुलिस ने रोक लिया था। 

इन 11 जमातियों में से एक की नानी का घर टांडा में है। पहले इन जमातियों को वहीं क्वारंटीन किया गया था। बाद में इन्हें टांडा सीएचसी भेज दिया गया और सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आई है, जिसमें पांचों जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिलाधिकारी आनन्जेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें टांडा सीएचसी में रखा जाएगा।

उनके छह साथियों को रामपुर जिला अस्पताल लाया जा रहा है। दो दिन के बाद उनके सैंपल फिर से जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे टांडा को सील कराया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...