{ रामपुर से रविशंकर की रिपोर्ट }
रामपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद ज़िले में लॉकडाउन में कोई ढील नही दी जा रही है ज़िले में 4 हॉटस्पॉट बनाये गए हैं।
अब तक ज़िले में कुल 15 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से चार ठीक हो चुके हैं, हालांकि उनकी जांच दोबारा की जाएगी। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के अनुसार रामपुर में लॉकडाउन को लेकर कोई ढील नहीं है और न ही 3 मई तक कोई ढील दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी भी एक्टिव मामले हैं। कुल 15 केस ज़िले में हैं, जिनमें से चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है अब इन सभी की दुबारा जांच के लिए सैंपल भेजा जा रहा है। इसलिए अभी कोई छूट नहीं दी जा रही है।