1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. LPG सिलेंडरों के बढ़ते कीमतों पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा वार…

LPG सिलेंडरों के बढ़ते कीमतों पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा वार…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
LPG सिलेंडरों के बढ़ते कीमतों पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा वार…

रिपोर्ट: निहाल राठौर

नई दिल्ली: भारत (INDIA) मे एक तरफ महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां सरकार पर महंगाई को लेकर आलोचना करते नहीं थक रही। विपक्ष पार्टीयों का कहना है कि भारत मे महंगाई का कारण बीजेपी सरकार है। साथ ही उनका कहना है कि जब से भारत मे बीजेपी सरकार आई है, तब से महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने LPG सिलेंडर की कीमतों मे बढ़ोतरी को लेकर एक ट्वीट किया। जिसमे उन्होनें मौका न गवाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा वार किया है। उन्होनें महंगाई को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है। ट्वीट मे उन्होनें कहा कि जनता के लिए मोदी सरकार के विकल्प है कि अपना व्यवसाय बंद कर दो, चूल्हा फूँको और खाने मे जुमले खाने की बात कही।

आपको बता दे कि, पिछले तीन महीनों मे LPG सिलेंडर की कीमतों मे पांच बार बढ़ोतरी देखने को मिली है। जो करीब 200 रूपये की बढ़ोतरी है। यें है वों लिस्ट.

  • DEC 1st: 644 रूपये
  • JAN 1st: 694 रूपये
  • FEB 4th: 719 रूपये
  • FEB 15th: 769 रूपये
  • FEB 25th: 794 रूपये
  • MARCH 1st: 819 रूपये
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...