कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना के हालात और इसके टीके पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट करेंगे कि हर भारतीय को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मुफ्त टीका कब तक लगाया जाएगा।
राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘हमें आशा है कि आज सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री यह स्पष्ट करेंगे कि हर भारतीय को कोरोना वायरस का मुफ्त टीका कब तक दिया जाएगा।’’ इस ही के साथ आप को बता दे कि राहुल गांधी कई बार कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना लगा चुके हैं।
In today's all-party meeting, we hope the PM clarifies by when will every Indian get free Covid vaccine.
हमें आशा है कि आज सर्वदलीय बैठक में PM ये स्पष्ट करेंगे कि हर भारतीय को मुफ़्त कोरोना वैक्सीन कब तक दी जाएगी।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 4, 2020
आप को बता दे कि सभी पार्टियों के नेता इस बैठक के लिए आमंत्रित किए गए हैं। बैठक से पहले, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुफ्त कोरोना वायरस वैक्सीन पर सरकार से उसका स्टैंड साफ करने की उम्मीद जताई है।
आप को बता दे कि बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशीऔर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के अलावा टीएमसी से सुदीप बंदोपाध्याय, बीजेडी से पीनाकी मिश्रा, समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव, एनसीपी से शरद पवार, टीआरएस से नागेश्वर राव, वाईएसआर कांग्रेस से मिधुन रेड्डी, डीएमके से टीआर बालू और शिवसेना से विनायक राउत सहित सरकार के शीर्ष मंत्रियों के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह Zydus Cadila, Bharat Biotech और Serum Institute of India (SII) की प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद आयोजित की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि कोरोनवायरस वैक्सीन के निर्माण कार्यों की समीक्षा और लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों पर इसमें चर्चा की जा सकती है।
पीएम मोदी संक्रमण की स्थिति और हालात की समीक्षा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार बैठकें कर चुके हैं। पीएम ने कोरोना के टीके के विकास और विनिर्माण पर काम कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की थी।
संभावना है कि पीएम मोदी बैठक में वैक्सीन को लेकर भी जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की दवा कंपनियों के परिसरों दौरा कर कोरोना टीके के विकास के लिए हो रहे कार्य की समीक्षा की थी।