पीएम मोदी को घेरने का दांव राहुल गाँधी को उल्टा पड़ गया है। दरअसल राहुल ने गलवां घाटी में झड़प के दौरान घायल हुए जवान के पिता का वीडियो ट्वीट करते हुए मोदी जी और सरकार पर आरोप लगाए थे।
राहुल गाँधी ने आरोप लगाए थे कि भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बचाने के लिए झूठ बोलना पड़ा है।
अब उसी घायल जवान के पिता ने एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी को राजनीति ना करने की सलाह दी है।
वीडियो में जवान के पिता कह रहे है राहुल गांधी इसमें राजनीति को लिप्त मत कीजिए। मेरे बेटे ने सेना में शामिल होकर लड़ाई लड़ी और वह इस लड़ाई को हमेशा जारी रखेगा।
इस वीडियो को बोजेपी के प्रवक्ता संबित ने भी शेयर किया है और राहुल गांधी के इस कृत्य को शर्मनाक बताया है।
वीडियो बाहर आने के बाद #शर्म_करो_राहुल ट्विटर पर ट्रेंड करता हुआ दिखाई दे रहा है।
बता दे, यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी के कारण कांग्रेस की फ़ज़ीहत हुई है। इससे पहले वो सर्जिकल स्ट्राइक को खून की दलाली कह चुके है।