1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी की पीएम से अपील, मनमोहन सिंह की सलाह को विनम्रता से मानें

राहुल गांधी की पीएम से अपील, मनमोहन सिंह की सलाह को विनम्रता से मानें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी की पीएम से अपील, मनमोहन सिंह की सलाह को विनम्रता से मानें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह को विनम्रता के साथ मान लें।

राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के बयान को देशहित में बताया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लद्दाख में चीनी घुसपैठ, भारत सरकार के रुख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से तीन दिन पहले सर्वदलीय बैठक में दिए गए बयान को लेकर सुझाव दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी को जनता से मिले जनमत का सम्मान करने, देश की क्षेत्रीय सीमाओं की रक्षा, एकता, अखंडता तथा देश के वीर सैनिकों के शहादत का आदर करने की अपील की है।

उन्होंने सरकार से भ्रामक प्रचार का सहारा लेने और एकजुटता के साथ चीन के दुस्साहस का जवाब देने का आग्रह किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...