कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को आता है और पार्टी के कार्यकर्त्ता बड़े ही धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाते है।
लेकिन इस बार ऐसा नहीं होता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में इस बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।
आपको बता दे कि 19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए है।
पार्टी आलाकमान ने सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को आदेश जारी किया है कि 19 जून को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कहीं भी केक नहीं काटें और नारेबाजी नहीं करें।
पत्र में कहा गया है कि शुक्रवार को नेता और कार्यकर्ता गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखें।