गलवान घाटी की घटना को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गयी है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल पूछा है कि आपने बिना हथियार सैनिक कैसे भेज दिए ?
उन्होंने एक साक्षात्कार का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘चीन की हिम्मत कैसे हुई उसने हमारे निहत्थे सैनिकों की हत्या की? हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया?
आपको बता दे, प्रधानमंत्री मोदी पर कल भी उन्होंने आरोप लगाए थे, राहुल ने पूछा था- मोदी चुप क्यों हैं? इस मामले को वे छिपा क्यों रहे हैं ?
ज्ञात हो, गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा चीन के 43 जवान भी हमारी वीर सेना ने मार डाले थे।