1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है अहंकार

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है अहंकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है अहंकार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भारत में लगाए गए लाॅकडाउन से साबित होता है कि अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक अहंकार होता है।

राहुल ने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के एक कथन का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया कि यह लाॅकडाउन साबित करता है कि सिर्फ एक चीज अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक है और वह है अहंकार। इस दौरान उन्होंने लाॅकडाउन के चारों चरणों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...