कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कोरोना संकट के समय नवीन समाधान तलाशने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों को काम पर लगाने के जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह कोरोना महामारी एक चुनौती के साथ एक अवसर भी है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, कोविड-19 महामारी एक बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन यह एक अवसर भी है। हमें संकट के समय नवीन समाधानों पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों को काम पर लगाने की जरूरत है।