1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने जारी किया कोरोना ग्राफ, कहा-गलत रेस जीतने के रास्ते पर भारत

राहुल गांधी ने जारी किया कोरोना ग्राफ, कहा-गलत रेस जीतने के रास्ते पर भारत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी ने जारी किया कोरोना ग्राफ, कहा-गलत रेस जीतने के रास्ते पर भारत

देश में कोरोना वायरस को लेकर राजनीति चरम पर है। विपक्ष का कहना है कि सरकार इस वायरस पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना संकट पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कोरोना का ग्राफ साझा करते हुए लिखा, भारत एक गलत रेस जीतने के रास्ते पर है। अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण के कारण एक भयावह त्रासदी।

गुरूवार को भारत यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ते हुए कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की सूची में चैथे स्थान पर पंहुच गया।

ग्राफ के जरिए वीडियों में दिखाया गया है कि कैसे 17 मई के बाद से लगातार बढ़ते मामलों के कारण भारत एक-एक पायदान ऊपर चढ़ता जा रहा है और अब दुनिया में कोविड-19 महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत चैथे स्थान पर आ गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...