गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से ही राहुल गांधी पीएम मोदी के ऊपर हमलावर है। वो उनके बयानों को लेकर अक्सर उनसे सवाल पूछते रहते है !
आज सुबह भी राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से सवाल पूछा है की क्या चीन ने भारत की ज़मीन पर कब्जा किया है ?
साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ हम एकजुट खड़े हैं। आपको बता दे इससे पहले कल भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला था।
उन्होंने लिखा था कि चीन ने हमारे सैनिकों की हत्या कर दी.चीन ने हमारी जमीन ले ली. फिर चीन इस टकराव के दौरान मोदी तारीफ क्यों कर रहा है ?