1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. घायल जवान के पिता का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

घायल जवान के पिता का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
घायल जवान के पिता का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर सच छिपाने का आरोप लगाया है। आपको बता दे की 20 जवानों की शहादत के बाद से ही राहुल गांधी केंद्र के ऊपर हमलावर है।

आज उन्होंने एक घायल जवान के पिता के वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में घायल जवान के पिता कह रहे हैं कि उनके बेटे का फोन आया और उन्हें जानकारी मिली कि वो लोग 2000 से 2500 थे और अचानक उनका बेटा घेरे में आ गया।

उनके बेटे ने उन्हें बताया कि चीन के सैनिकों के पास रॉड और डंडे थे लेकिन हमारे पास कुछ नहीं था, हम खाली हाथ थे लेकिन भगवान ने बचा लिया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, यह देख कर दुख हो रहा है कि कैसे केंद्र सरकार के बड़े मंत्री प्रधानमंत्री को बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं।

बता दें कि राहुल गांधी पहले भी यह सवाल उठा चुके हैं कि आखिर हमारे सैनिक निहत्थे क्यों थे?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...