आलू से सोना बनाने वाले राहुल गांधी क्या किसान हैं- स्मृति ईरानी
मेरठ किसान संवाद सभा मे पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बोली जो लोग पोलिंग बूथ नहीं बचा पाए, वो किसानों के कंधे से हल हटाकर राजनीति की बंदूक चला रहे हैं।
किसानों के बीच में भ्रम और दुस्साहस कर रहे, राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा-आलू से सोना बनाने वाले राहुल गांधी क्या किसान हैं, अमेठी में किसानों को नौकरी का झांसा देकर उनकी जमीन हड़पने वाला ये गांधी खानदान, देश मे क्या किसानों का भला करेंगे।
PM @narendramodi जी के नेतृत्व में किसानों के हित में लाए गए नए कृषि कानूनों के वास्तविक प्रावधानों के बारे में आज मेरठ में किसान भाइयों एवं आम जनमानस के साथ संवाद किया।
केंद्र सरकार ने हर किसान के उज्जवल एवं समृद्ध भविष्य के लिए इन ऐतिहासिक कानूनों को बनाया है। #ModiWithFarmers pic.twitter.com/hAYWOD8jcW
— Smriti Z Irani (@smritiirani) December 18, 2020
स्मृति यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली में दंगा करने वालों के हाथ में विपक्ष ने पोस्टर थमा रखे हैं। किसान भाइयों ने आपके नेता को ये लोग मौत के घाट उतारना चाहते हैं।
आपके नेता मोदी को मौत के घाट उतारने की बात कहने वाले क्या किसान हित में काम करेंगे।