1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी : चीन ने हमले की साजिश रची, क्या सो रही थी सरकार !

राहुल गांधी : चीन ने हमले की साजिश रची, क्या सो रही थी सरकार !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी : चीन ने हमले की साजिश रची, क्या सो रही थी सरकार !

पूर्वी लद्दाख की गालवान घाटी में भारतीय-चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद से ही विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है।

आज एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी की सरकार से सवाल पूछे है ! उन्होनें  कहा कि चीन का हमला पहले से प्लान था, लेकिन हमारी सरकार सोती रही।

आज राहुल ने ट्वीट किया, कि अब ये साफ हो गया है कि चीन ने जो गलवान में जो हमला किया वो पहले से प्लान किया हुआ था, भारत सरकार ने इस दौरान सोती रही और समस्या को टालती रही।

उन्होंने रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाईक के उस बयान को लेकर यह बात कही है जिसमें वो स्वीकार कर रहे है कि चीन ने साजिश करके जवानों पर हमला किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...