संजीत के अपहरण के बाद फिरौती दिलाने और फिर उसकी हत्या हो जाने की घटना ने प्रदेश की सियासत का एक बार फिर पारा बढ़ा दिया है। पुलिस की लापरवाही सामने आने पर अब इस पर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां सियासत कर रही है।
आज प्रियंका गांधी ने इस घटना पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, उप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम लोगों की जान लेकर अब इसकी मुनादी की जा रही है। घर हो, सड़क हो, ऑफिस हो कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता।
विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या। पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे भी दिलवाए और उनकी हत्या कर दी गई। एक नया गुंडाराज आया है, इस जंगलराज में कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है।
आपको बता दे कि संजीत के दोस्तों ने ही उसका किडनैप किया और उसे मार दिया वही 30 लाख की फिरौती भी ले ली।