1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. समय से बंगला खाली कर देगी प्रियंका : लखनऊ होगी शिफ्ट

समय से बंगला खाली कर देगी प्रियंका : लखनऊ होगी शिफ्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
समय से बंगला खाली कर देगी प्रियंका : लखनऊ होगी शिफ्ट

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा को सरकारी बंगला खाली करने को बोल दिया गया है।

सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करने के नोटिस के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब लखनऊ जाकर रह सकती है।

 इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का घर वही है। आपको बता दे, प्रियंका को लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला नंबर 35 को 1 महीने के भीतर खाली करना होगा।

उन्‍हें इसके लिए 1 अगस्‍त, 2020 तक की मोहलत दी गई है।

सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि गृह मंत्रालय ने 30 जून के अपने पत्र में सूचित किया है कि प्रियंका गांधी को सीआरपीएफ कवर के साथ ‘जेड प्लस’ सुरक्षा अखिल भारतीय स्तर पर मुहैया कराई गई है, जिसमें सरकारी आवास के आवंटन या उसे बरकरार रखने का कोई प्रावधान नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...