कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि विभाग के कुछ अफसरों के द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है।
आज उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि जनता के एक सेवक के रूप में मेरा कर्तव्य यूपी की जनता के प्रति है, और वह कर्तव्य सच्चाई को उनके सामने रखने का है।
आगे उन्होंने लिखा कि उनका काम किसी सरकारी प्रॉपगैंडा को आगे रखना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी सरकार अपने अन्य विभागों द्वारा मुझे फिज़ूल की धमकियाँ देकर अपना समय व्यर्थ कर रही है।
एक अन्य ट्वीट में वो लिखती है, मैं इंदिरा गांधी की पोती हूँ, कुछ विपक्ष के नेताओं की तरह भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं।