1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी : आयोजनों से बेरोजगारी छिपा रही है योगी सरकार

प्रियंका गांधी : आयोजनों से बेरोजगारी छिपा रही है योगी सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गांधी : आयोजनों से बेरोजगारी छिपा रही है योगी सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और सीएम योगी पर हमला बोला है। दरसल पीएम मोदी ने कुछ दिनों पहले यूपी से सबसे बड़े रोजगार मिशन की शुरुआत की थी।

इसी को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि रोजगार को लेकर अभी यूपी सरकार के आयोजन में खूब घोषणाएं हुईं लेकिन उसकी असलियत खुद आप श्रमिकों से सुन लीजिए।

यूपी में कोई काम नहीं है इसीलिए सबको फिर वापस जाना पड़ रहा है। आकंड़ों के अनुसार यूपी से लगभग 1.5 लाख लोग तो अभी मुंबई वापस जा चुके हैं।

उन्होंने आगे लिखा, यूपी में फैली भयंकर बेरोजगारी को आयोजन से ढँकने की कोशिश की लेकिन जमीनी सच्चाई को विज्ञापनों से कब तक छुपाया जा सकता है। उन्होंने साथ में एक वीडियो भी शेयर किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...