कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार योगी सरकार को घेरने में लगी हुई है वहीं आज उन्होंने सीएम योगी को बढ़ते अपराध पर पत्र लिखा है।
प्रियंका गांधी ने लिखा है, कानपुर, गोंडा व गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी। मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूं। मेरी इस परिवार से बात हुई।
गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी करीब एक महीने से लापता हैं। परिवार को अपहरण की आशंका है।

बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस और प्रशासन इस तरफ ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। दो दिन पहले कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिला था। परिजन परेशान हैं।
प्रियंका गांधी ने सीएम योगी मांग की है कि विक्रम त्यागी के परिजनों की मदद करें, साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी मदद की जाए।