रिपोर्ट:खुशी पाल
उत्तराखंड: जहां सभी पार्टियां उत्तराखंड विधानसभा चुनाव(Uttarakhand Assembly Election 2022) के लिए अपना खून-पसीना एक कर चुनाव में जीतने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस(Congress) की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) भी अपनी पूरी कोशिश कर रही है कि चुनाव प्रचार में अपना 100 प्रतिशत योगदान दे सके।

यह भी पढ़ें: IAS और IPS की नौकरी छोड़, दो अफसर उतरे पंजाब की राजनीति में…जानिए कौन है वो दो शख्स?
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के आगामी चुनावों के तहत पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसमें महिला वोटरों को अपने अंडर लेने की पूरी कोशिश की गई है।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा और वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने कांग्रेस का घोषणापत्र भी जारी किया।

अपने इस घोषणापत्र में उन्होंने महिलाओं पर काफी जोर दिया है। इसके साथ ही बड़े बुजुर्गों की पेंशन उनके स्वास्थ्य, महिलाओँ की शिक्षा, गेस सिलेंडर की कम कीमत, सरकारी नौकरियों में महिलाओं का आरक्षण, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यो पर गौर फरमाने के वादे किए है।

कांग्रेस के जारी किए घोषणापत्र में प्रियंका गांधी ने क्या कुछ कहा पढ़िए…
– 500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।
– चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
– पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
– जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।
– सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
– पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
– सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
– आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।
– कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना 40000 रुपए की मदद की जाएगी।
– स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
– सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
– पीजी छात्रों को 5,00,000 रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।
– सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
– राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
– अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
– राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिया जाएगा।
– राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
– मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
– सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।