1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जानें पूरे दिन का कार्यक्रम

ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जानें पूरे दिन का कार्यक्रम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जानें पूरे दिन का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा आ रहे हैं। ऐसे में भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। चक्रवात एम्फन से प्रभावित होने वाले इलाकों का हवाई मार्ग से वे परिदर्शन करेंगे। इसके साथ ही भुवनेश्वर में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस संदर्भ में वीरवार देर शाम को प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्वीट कर जानकारी दी गई थी। 

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आज अपराह्न 2 बजकर 50 मिनट पर भुवनेश्वर बीजू पटनायक अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेगे। यहां से 2 बजकर 55 मिनट पर एमआई हेलीकाप्टर से वह तूफान से प्रभावित क्षेत्र का हवाई मार्ग से स्थिति का अनुध्यान करेंगे। अपराह्न 4 बजकर 55 मिनट पर वह भुवनेश्वर लौट आएंगे। 

यहां पर शाम 5 बजे से 6 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सूचना के मुताबिक तूफान से प्रभावित क्षेत्र का परिदर्शन करने के समय प्रधानमंत्री के साथ दो केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रताप षडंगी भी उपस्थित रहेंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...