{ प्रयागराज से विमल की रिपोर्ट }
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर dr शाहिद को परिवार के साथ किया गया कवरन्टीन किया है। दरअसल Dr शाहिद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पालिटिकल साईंस डिपार्टमेंट में पढ़ाते है।
4 से 10 मार्च के बीच वो निज़ामउद्दीन मरकज़ की जमात में हुए थे शामिल, 11 मार्च को लौटने के बाद घर पर राह रहे थे और किसी को नही दी थी सूचना।
आज पुलिस को पता चला तो उनको करेली के महबूबा पैलेस में कराया गया कवरन्टीन साथ ही उनके बेटे और पत्नी को भी कवरन्टीन किया गया।
खास बात ये है कि मरकज़ से लौटने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी की दो परीक्षाओं का एग्जाम भी सम्पन्न कराया । जिससे उनके संपर्क में छात्र भी आये होंगे । प्रयागराज रसूलाबाद शिवकुटी के रहने वाले हैं प्रोफेसर।
प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद ने तब्लीगी जमात में शामिल होने की बात छिपाते हुए कई को मुसीबत में डाला है। इनके खिलाफ पुलिस ने बुधवार रात शिवकुटी थाने में महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।