1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़: जिला अस्पताल के बगल मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

प्रतापगढ़: जिला अस्पताल के बगल मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रतापगढ़: जिला अस्पताल के बगल मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

{ प्रतापगढ़ से मनीष की रिपोर्ट }

जिला अस्पताल के बगल मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी हुई। दरअसल फेस मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी के चलते की गई छापेमारी।

विभाग के कर्मचारी ग्राहक बन कर पहुचे तो कालाबाजारी का खेल हुआ उजागर जिसके बाद अस्पताल गेट के बगल स्थित नवीन मेडिकल स्टोर, श्यामू मेडिकल स्टोर, भारत मेडिकल स्टोर, अग्रवाल मेडिकल स्टोर और न्यू शिफा मेडिकल स्टोर पर अधिकारियों ने की छापेमारी।

दुकानों पर फेस मास्क और सेनेटाइजर ओवर रेटिंग और जमाखोरी के मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत की गई कार्यवाई। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में मचा रहा हड़कम्प।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...