1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सिंधिया का भाजपा में आना प्रभात झा को नहीं लगा अच्छा, पार्टी फोरम में की शिकायत

सिंधिया का भाजपा में आना प्रभात झा को नहीं लगा अच्छा, पार्टी फोरम में की शिकायत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिंधिया का भाजपा में आना प्रभात झा को नहीं लगा अच्छा, पार्टी फोरम में की शिकायत

18 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद अब सिंधिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिंधिया को प्राथमिक सदस्यता दिलाई है। जिसके बाद अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार मुश्किल में है। मगर मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि, राज्यसभा सांसद प्रभात झा सिंधिया के पार्टी में शामिल होने से नाराज हैं।

खबरों की माने तो भाजपा मध्यप्रदेश से प्रभात झा की सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजेने की तैयारी है। जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि प्रभात झा का पत्ता कटना लगभग तय है।

इन सबके बीच झा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। प्रभात झा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और राज्य भाजपा के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वो ग्वालियर संभाग से आते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...