संभल में लॉक डाउन की बजह से भूख से जूझ रहे गरीब तबके के लोगो के लिए चंदौसी तहसील के छोटे से गांव गुमथल के युवा विनय का कम्युनिटी किचिन अक्षय पात्र बन गया है , लॉक डाउन में भोजन की समस्या से जूझ रहे 35 गांव के 1 हजार लोगो को रोजाना किसी भी प्रकार की सरकारी मदद विना डोर -टू डोर फ्री खाना मुहैया करा रहे युवा विनय अपने इस समाज सेवा के जज्वे से समाज और देश के लिए मिसाल बन गए है।
हम आपको बताते चलें कि पूरा मामला जनपद संभल के चंदौसी में लॉकडाउन में पिछले 11दिन से हजारो लोगो को डोर टू डोर फ्री खाना मुहैया करा रहे सम्भल जिले की चंदौसी तहसील के गुमथल गांव के विनय अपने समाज सेवा के जज्वे से लोगो के लिए मिसाल बने हुए है , चंदौसी तहसील के गुमथल गांव के विनय लॉक डाउन में आर्थिक और खाद्य सामिग्री की तंगी के चलते भूख से जूझ रहे लोगो को खाना मुहैया कराने के लिए अपने गांव के प्राइमरी स्कूल में पिछले 11 दिन से कम्युनिटी किचिन चला रहे है।
विनय अपने 50 बॉलन्टियर साथियो की मदद से इलाके के 35 गांव के 2500 से 3000हजार लोगो को डोर टू डोर खाने के पैकेट पहुंचा रहे है , लॉक डाउन में खाने की समस्या से जूझ रहे लोगो के लिए विनय और उनके साथियो का यह कम्युनिटी किचिन अक्षय पात्र बन गया है , किसी भी तरह की सरकारी मदद के विना विनय अपने कुछ साथियो की मदद से पिछले 11 दिन से इस कम्युनिटी किचिन को चला रहे है विनय ने जरूरत मंदो के लिए अपने इस कम्युनिटी किचिन में खाना तैयार करने से लेकर डोर -टू डोर खाने के पैकेट पहुंचाने के लिए काबिले तारीफ प्रबंधन किया है , सभी जरुरत मंदो तक समय से खाने के पैकेट पहुँच सके इसके लिए बॉलन्टियर टीम , आई टी सेल , कुकिंग टीम से लेकर प्रबंधन टीम बनाई गई है 35 गांव के 3000 हजार जरूरत मंदो तक खाने के पैकेट समय से पहुँच सके इसके लिए गांव को कई सेक्टर में बांटकर हर सेक्टर में एक व्यक्ति को खाने के पैकेट के वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर कम्युनिटी किचिन के हैल्पलाईन नंबर जारी किए गए है , हेल्प नंबर पर कॉल आने के बाद जरूरत मंदो के नाम की लिस्ट बनाकर आईटी सेल टीम द्वारा कंप्यूटर में डाटा फीड किया जाता है , कम्प्यूटर में फीड डाटा के अनुसार खाने के पैकेट तैयार कर कम्युनिटी किचिन के 50 बॉलन्टियर इलाके के 35 गांव में लगभग 3000हजार जरुरत मंदो तक खाने के यह पैकेट पहुंचाते है , विनय के इस कम्युनिटी किचिन में गांव के युवा और ग्रामीण ही नहीं बुजुर्ग महिलाए भी सहयोग कर रही है , विनय और उनके साथियो की मदद से चलाए जा रहे इस कम्युनिटी किचिन के हेल्प लाइन नंबर पर खाने की समस्या से जूझ रहे लोगो की कॉल की संख्या लगातार बढ़ रही है , लॉकडाउन में सभी जरुरतमंदो को खाना मिल सके इसके लिए विनय और उनकी टीम लगातार दिन रात जुटी है।