रिपोर्ट: सत्यम दुबे
पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। यहां से गुरुवार को दूल्हा बारात लेकर अपनी दुल्हन लेने निकला था। लेकिन जैसे ही दूल्हा बारातियों के साथ उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
आपको बता दें कि पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा समेत बारातियों को वापस लौटा दिया। जैसे ही इस बात जानकारी लड़की वालों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे। लेकिन हकीकत जानकर लड़की पक्ष वालों ने भी वापस लौटना ही मुनासिब समझा।
जिले के गांव चंदौली में मुमताज की बड़ी धूमधाम से बारात निकली। मुमताज सज धज कर दूल्हा बनकर कार में बैठा उसके साथ उसके 40 साथी भी थे, जो खटीमा के लिए रवाना हुए और रास्ते में उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों की कोरोना जांच की। जब रैपिड टेस्ट किया गया तो दूल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस बात की जानकारी जब दुल्हन के घरवालों को हुई तो वो भी बॉर्डर पर पहुंच गए और बातचीत का दौर घंटों चलता रहा।
इस मामले में उत्तराखंड की 17 मील चौकी के प्रभारी ने बताया कि दूल्हा संक्रमित निकला है। सभी को वापस भेज दिया गया है अगर 14 दिन के बाद दूल्हे की रिपोर्ट नेगेटिव आती है उसके बाद ही यहां पर उसकी एंट्री दी जाएगी।
महामापी की पुष्टी होने के बाद पीलीभीत CMO सीमा अग्रवाल ने कहा कि दूल्हे मुमताज के घर एक मेडिकल टीम भेजी जाएगी सब की जांच कराई जाएगी। जितने लोग भी बारात में गए थे जब सभी की जांच होगी और अगर कोई भी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसको होम आइसोलेट कर दिया जाएगा।