1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नकली पति-पत्नी बन थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर और ACP प्रेरणा, बोले-पड़ोसियों ने मेरी बीवी के साथ छेड़खानी की और…

नकली पति-पत्नी बन थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर और ACP प्रेरणा, बोले-पड़ोसियों ने मेरी बीवी के साथ छेड़खानी की और…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नकली पति-पत्नी बन थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर और ACP प्रेरणा, बोले-पड़ोसियों ने मेरी बीवी के साथ छेड़खानी की और…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुंबई: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछले कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकारों द्वारा जारा गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए बड़े-बड़े अधिकारी सड़कों पर हैं। इसके साथ महामारी के इस दौर में पुलिस अधिकारी थानों पर जाकर पुलिसकर्मीयों के बर्ताव की भी जॉच कर रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है महाराष्ट्र के पुणे शहर से।

आपको बता दें कि पुलिसकर्मीयों का बर्ताव जनता के प्रति बेहद खराब रहता है। थाने में शिकायत करने जाओ तो पुलिसकर्मी सही तरीके से पेश नहीं आते। पुलिस के इसी व्यवहार को समझने के लिए पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड शहर के आयुक्त कृष्णप्रकाश और एसीपी प्रेरणा कट्टे फिल्मी अंदाज में अपना हुलिया बदलकर एक फरियादी बनकर शहर के अलग-अलग थानों में गए और यह जानने की कोशिश की कि थाने में पुलिसकर्मी आम लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं।

आपको बता दें कि पहले दोनों अधिकारी पिंपरी पुलिस थाने में गए जहां पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें एक कोरोना मरीज को अस्पताल लेकर जाना है, लेकिन एंबुलेंस ड्राइवर ज्यादा पैसे मांग रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने अपना पल्ला झाड़ते हुए उन्हें कहा कि यह काम पुलिस का नहीं है। अगर आप चाहो तो नगरनिगम में जाकर इसकी शिकायत कर सकते हो। इस मामले में फिलहाल तो हम आपकी कोई भी मदद नहीं कर सकते हैं। शहर के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने जब अपनी पहचान बताई तो वो घबराकर पानी-पानी हो गया।

इसके बाद दोनों अधिकारी सोने की चेन चोरी होने की शिकायत लेकर हिंजेवाडी पुलिस थाने पहुंचे। थाने में जाकर पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने अपना नाम कामलखान जमालखा पठान और एसीपी प्रेरणा कट्टे को अपनी नकली पत्नी आबेदा बेगम बताया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी को बताया कि उनकी सोने की चेन चोरी हो गई। उन्हें इसकी शिकायत दर्ज करानी है। बिना देर किए पुलिसकर्मी ने शिकायत दर्ज की शुरुआत की। इतने में पुलिस कमिश्नर ने अपनी सही पहचान बताई और उनके काम की तारीफ कर चले गए।

वहां के बाद दोनों अधिकारी वाखड़ थाने पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी मीट की दुकान है। रोजे चल रहे हैं पर कुछ लोग देर रात को आतिशबाजी करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें सुबह उठने में काफी परेशानी होती है। कई बार मैं और मेरी पत्नी उनसे बात करने गए लेकिन उन्होंने मेरी बीवी के साथ छेड़खानी की और मुझे भी पीटा। मैं इस मामले की शिकायत दर्ज करने आया हूं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने एक्शन लेते हुए फोन पर अपने दूसरे साथियों को इस बारे में बताया और तुरंत एक्शन लेने को कहा, जिसके बाद वहां भी पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई और अपनी सही पहचान बताई।

इसके बहद दोनो अघधिकारी पिंपरी चिंचवड शहर के थानों में अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों से किस तरह का सुलूक ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी करते हैं, यह जानने के लिए शहर के पुलिस आयुक्त कृष्णप्रकाश और एसीपी प्रेरणा कट्टे ने अपना हुलिया बदला था। इस बात की जानकारी जब सोशल मीडिया के द्वारा लोगों के बीच पहुंची तब जनता यह सुनकर हैरान हो गई।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, जहां तक हो लोगों की मदद करनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...