1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम का मोदी जम्मू-कश्मीर के लोगों का तोहफा, एक करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए पांच लाख के हेल्थ बीमा

पीएम का मोदी जम्मू-कश्मीर के लोगों का तोहफा, एक करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए पांच लाख के हेल्थ बीमा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम का मोदी जम्मू-कश्मीर के लोगों का तोहफा, एक करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए पांच लाख के हेल्थ बीमा

पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर के निवासियों को अपनी हेल्थ स्कीम का तोहफा देंगे। वे आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना “सेहत” योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना को दोपहर 12 बजे वर्चुअल प्रोग्राम में लॉन्च किया जाएगा। इस योजना का फायदा जम्मू-कश्मीर के 1 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार ‘सेहत’ के लॉन्च के साथ ही जम्मू-कश्मीर के सभी निवासियों योजना के तहत कवर किया जाएगा, भले ही उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। इसमें लोगों को पांच लाख तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।

आप को बता दे कि खास बात यह है कि इस योजना का लाभ देश में कहीं भी लिया जा सकेगा। इसके लागू होने से प्रदेश के सभी 1.30 करोड़ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। पीएम मोदी कई मौकों पर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि सुरक्षित और खुशहाल जम्मू-कश्मीर उनकी प्राथमिकता है।

इस मौके पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहेंगे आप को बता दें कि दो वर्ष पहले लागू ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत जम्मू-कश्मीर के तीस लाख लोग कवर हुए थे।

इसके अलावा अन्य एक करोड़ लोगों को सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा। दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को एक जैसी सुविधाएं और लाभ मिलेगा।
प्रदेश प्रशासन के मुताबिक राज्य के परिवारों के नाम भी अब अपने डेटाबेस में जोड़ रहे हैं जो अब तक इस डेटाबेस में नहीं थे।

इस योजना के तहत जम्मू कश्मीर के नागरिकों को देश भर के 24,148 अस्पतालों में पोर्टेबिलिटी के तहत बीमा की सुविधा मिलेगी। आप को बता दे कि पीएम जन आरोग्य योजना सरकार की ओर से पूरी तरह से वित्त पोषित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।

इसमें देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती होने वाले हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये का कवर मिलता है। यह 5 लाख रुपये का लाभ फैमिली फ्लोटर बेसिस पर मिलता है। जिसका अर्थ है कि इसका उपयोग परिवार के एक या सभी सदस्यों कर सकते हैं।

इस योजना में ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी आदि मेडिकल प्रोसिजर्स को शामिल किया गया है और प्री-हॉस्पिटलाइज़ेशन के तीन दिन तक और अस्पताल में भर्ती होने के बाद के 15 दिन तक के डायग्नोस्टिक्स और दवाओं के खर्च को भी शामिल किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के लिए योजना के वर्चुअल लॉन्चिंग प्रोग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल होंगे। आप को बता दे कि सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ योजना के समानान्तर चलेगी।

इससे अतिरिक्त तकरीबन एक करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। अभी तक 16 लाख लोग इसमें पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं, इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं, इसके लिए आरोग्य मित्र काम कर रहे हैं। पंजीकरण करवाने के लिए आरोग्य मित्र की सहायता ली जा सकती है।

आप को बता दे कि योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए इंश्योरेंस कंपनी इसके लिए कार्ड बना रही है। इसका जिम्मा बजाज एलायंस को सौंपा गया है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत की तर्ज पर ही 1350 पैकेज बनाए हैं।

इसके अनुसार मरीज पंजीकृत अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं। इस योजना को भी फिलहाल आयुष्मान भारत के सीईओ ही देख रहे हैं। पीएम मोदी की तरफ से सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करने के साथ ही प्रदेश में इस योजना के तहत पंजीकरण करवा चुके लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करने का काम शुरू हो जाएगा।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू कन्वेंशन सेंटर में मुख्य समारोह में भी कुछ लाभार्थियों में गोल्डन कार्ड वितरित करेंगे। जिला और ब्लॉक स्तर पर भी एलईडी लगाकर इस पूरे कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि योजना लागू करने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...