1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम बोले जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है

पीएम बोले जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम बोले जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है

पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर के निवासियों को अपनी हेल्थ स्कीम का दिया। वे आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना “सेहत” योजना का शुभारंभ किया । यह योजना वर्चुअल प्रोग्राम में लॉन्च किया जाएगा। इस योजना का फायदा जम्मू-कश्मीर के 1 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार ‘सेहत’ के लॉन्च के साथ ही जम्मू-कश्मीर के सभी निवासियों योजना के तहत कवर किया जाएगा, भले ही उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। इसमें लोगों को पांच लाख तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा आज का दिन जम्मू कश्मीर के लिए बहुत ऐतिहासिक है।आज से जम्मू कश्मीर के सभी लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलने जा रहा है। सेहत स्कीम- अपने आप में ये एक बहुत बड़ा कदम है। और जम्मू-कश्मीर को अपने लोगों के विकास के लिए ये कदम उठाता देख, मुझे भी बहुत खुशी हो रही है।

पीएम ने कहा जम्मू कश्मीर के हर वोटर के चेहरे पर मुझे विकास के लिए, डेवलपमेंट के लिए एक उम्मीद नजर आई, उमंग नजर आई। जम्मू कश्मीर के हर वोटर की आंखों में मैंने अतीत को पीछे छोड़ते हुए, बेहतर भविष्य का विश्वास देखा।

उन्होंने कहा मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भी बधाई देता हूं, District Development Council के चुनाव ने एक नया अध्याय लिखा है, मैं चुनावों के हर Phase में देख रहा था कि कैसे इतनी सर्दी के बावजूद, कोरोना के बावजूद, नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं बूथ पर पहुंच रहे थे।

मोदी बोले आप हैरान होंगे, सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में ये आदेश दिया था। लेकिन वहां जो सरकार है, इस मामले को लगातार टाल रही है। साथियों, पुडुचेरी में दशकों के इंतजार के बाद साल 2006 में Local Body Polls हुए थे। इन चुनावों में जो चुने गए उनका कार्यकाल साल 2011 में ही खत्म हो चुका है।

मोदी ने आगे कहा जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है। लेकिन एक पक्ष और भी है, जिसकी तरफ मैं देश का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। पुडुचेरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत और म्यूनिसिपल इलेक्शन नहीं हो रहे।

पीएम ने कहा महामारी के दौरान भी यहां जम्मू-कश्मीर में करीब 18 लाख सिलेंडर रिफिल कराए गए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जम्मू कश्मीर में 10 लाख से ज्यादा टॉयलेट बनाए गए। लेकिन इसका मकसद सिर्फ शौचालय बनाने तक सीमित नहीं, ये लोगों के स्वास्थ्य को सुधारने की भी कोशिश है।

मोदी ने कहा आज जम्मू कश्मीर आयुष्मान भारत- सेहत स्कीम शुरु की गई है। इस स्कीम 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा तो जीवन में कितनी बड़ी सहूलियत आएगी। अभी आयुष्मान भारत योजना का लाभ राज्य के करीब 6 लाख परिवारों को मिल रहा था। सेहत योजना के बाद यही लाभ सभी 21 लाख परिवारों को मिलेगा।

उन्होंने बोला इस स्कीम का एक और लाभ होगा जिसका जिक्र बार-बार किया जाना जरूरी है। आपका इलाज सिर्फ जम्मू कश्मीर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों तक सीमित नहीं रहेंगा। बल्कि देश में इस योजना के तहत जो हज़ारों अस्पताल जुड़े हैं, वहां भी ये सुविधा आपको मिल पाएगी।

आप को बता दे कि खास बात यह है कि इस योजना का लाभ देश में कहीं भी लिया जा सकेगा। इसके लागू होने से प्रदेश के सभी 1.30 करोड़ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। पीएम मोदी कई मौकों पर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि सुरक्षित और खुशहाल जम्मू-कश्मीर उनकी प्राथमिकता है।

 

इस मौके पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहेंगे आप को बता दें कि दो वर्ष पहले लागू ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत जम्मू-कश्मीर के तीस लाख लोग कवर हुए थे।

इसके अलावा अन्य एक करोड़ लोगों को सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा। दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को एक जैसी सुविधाएं और लाभ मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...