1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM मोदी का काशी दौरा आज, करेंगे 1500 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत, CM योगी ने ट्वीट कर कही ये बात

PM मोदी का काशी दौरा आज, करेंगे 1500 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत, CM योगी ने ट्वीट कर कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
PM मोदी का काशी दौरा आज, करेंगे 1500 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत, CM योगी ने ट्वीट कर कही ये बात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को 15 जुलाई को बाबा विश्वनाथ की नगरी और अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहें हैं। पीएम के काशी आने से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सारी तैयारियों की समीक्षा करने दो दिन काशी पहुंचे थे। CM योगी ने ट्वीट कर कहा कि “बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा सड़क, जल परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि से जुड़ी लगभग ₹1500 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा. वाराणसी के सर्वांगीण विकास हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार!”

इसके आलावा अन्य ट्वीट में CM योगी, “आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वाराणसी में जापान और भारत के आपसी सहयोग के प्रतीक ‘रुद्राक्ष’ अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा. काशी के पुरातन वैभव की पुनर्स्थापना के लिए संकल्पित आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद।“

आइये जानते हैं PM मोदी का कार्यक्रम…

PM मोदी सुबह 10.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11.00 बजे BHU हेलीपैड सभास्थल लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। यहां PM 1583 करोड़ की 280 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी का संबोधन भी होगा। दोपहर 12.15 पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और रुद्राक्ष का लोकार्पण करेंगे। कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन के बाद भी पीएम मोदी का संबोधन होगा।

फिर दोपहर 2.00 बजे PM मोदी MCH विंग में डॉक्टरों से बातचीत करेंगे। दोपहर 3 बजे काशी से रवाना हो जाएंगे। अपने इस दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ (Rudraksh) का उद्घाटन करेंगे, जो प्राचीन शहर काशी की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक को दिखाने वाला होगा।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सम्मेलन केंद्र में 108 रुद्राक्ष लगाए गए हैं, और इसकी छत शिवलिंग के आकार में तैयार की गई है। यह पूरी इमारत रात में एलईडी लाइट से जगमगाएगी। यह दो मंजिला केंद्र सिगरा इलाके में 2.87 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है और इसमें 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता है।

PM मोदी लगभग 8 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ का उद्घाटन करेंगे, जो प्राचीन शहर काशी की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक को दिखाने वाला होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...