1. हिन्दी समाचार
  2. गुजरात
  3. PM मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा ,करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

PM मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा ,करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में वे 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
PM मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा ,करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में वे 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में शहरी विकास, ऊर्जा, सड़क और रेलवे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे। यह पहल भारत के ईवी सेक्टर को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देगी।

सरकार के विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के विज़न के तहत पीएम मोदी 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का भी राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इनमें 65 किलोमीटर लंबी महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, कलोल-कडी-कटोसन रोड और बेचराजी-रानुज रेल लाइनों का आमान परिवर्तन शामिल है। उत्तरी गुजरात में सुरक्षित और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्रॉड-गेज क्षमता का विस्तार भी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री कटोसन रोड और साबरमती के बीच यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और बेचराजी से एक मालगाड़ी सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, वीरमगाम-खुदाद-रामपुरा मार्ग के चौड़ीकरण का उद्घाटन करेंगे। अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर मार्ग पर छह लेन के अंडरपास और अहमदाबाद-वीरमगाम मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास भी किया जाएगा। इन सभी पहलों से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, परिवहन दक्षता में सुधार होगा और नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...