रिपोर्ट: सत्यम दुबे
वाराणसी: पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 15 जुलाई को आयेगें। जहां वो अलग-अलग 400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने वाले हैं। वाराणसी में होने वाला इस साल का प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा होगा। इसके साथ ही साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी गुरुवार को ही बिगुल फूंकने वाले हैं। UP सरकार के सूत्रों की मानें तो, अगले साल की शुरुआत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मोदी अगले 100 दिनों में अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए भौगोलिक रूप से यूपी के कई इलाकों का दौरा कर सकते हैं।
पीएम मोदी गुरुवार को वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं, जहां वह राज्य सरकार के विकास के एजेंडे पर बातचीत करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी वाराणसी में जापानी सरकार की मदद से बनाए गए रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही साथ वह नौ जिलों के नौ मेडिकल कॉलेजों का दूरस्थ रूप से उद्घाटन करने वाले हैं।
आपको बता दें कि विधानसभा की तैयारी भी होने लगी है। पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई मंत्रियों से मुलाकात की थी। इसके साथ ही यूपी में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले उनके उद्घाटन की व्यवस्था करने के लिए परियोजनाओं और उनके उद्घाटन की व्यवस्था के लिए कार्यक्रम के बारे में पूछा था।
लखनऊ और गाजीपुर को जोड़ने वाला सीएम का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लगभग पूरा होने वाला है, इसका उद्घाटन भी पीएम मोदी 15 अगस्त के बाद कर सकते हैं। वहीं अक्टूबर में एम्स और फर्टेलाइजर प्लांट का उद्घाटन करने के लिए गोरखपुर जाएंगे। साल 2016 में, पीएम मोदी ने गोरखपुर में परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। बता दें कि फर्टेलाइजर प्लांट के शुरू होने से से 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।