1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के निवासियों को बड़ी सौगात देंगे

पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के निवासियों को बड़ी सौगात देंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के निवासियों को बड़ी सौगात देंगे

पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के निवासियों को बड़ी सौगात देंगे

दीपावली से पहले पीएम नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के निवासियों को बड़ी सौगात देंगे। 9 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी काशी को 682 करोड़ का उपहार देंगे। योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के साथ ही पीएम लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जान लेते हैं।

पीएम इस दौरान 232 करोड़ के 19 योजनाओं का लोकार्पण और 450 करोड़ के विकास योजनाओं की नींव रखेंगे। पीएमओ को ओर से वाराणसी के डीएम कार्यालय को इसकी सूचना दे दी गई है। जिला प्रशासन अब पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने इस वर्ग कार्यक्रम के दौरान सेवापुरी ब्लॉक में 17 करोड़ की लागत से तैयार आगनबाड़ी केंद्र, 118 करोड़ की लागत से आईपीडीएस योजना के तहत शहर में हुए अंडरग्राउंड बिजली केबल, स्मार्ट सिटी योजना के तहत 19 करोड़ के पेयजल आपूर्ति, लाल बादल शास्त्री टर्मिनल पर 9 करोड़ की लागत से तैयार एरोब्रिज, नवनिर्मित मल्टीमॉडल टर्मिनल पर खड़े दो हाईटेक ड्रा सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में लगने वाले हाईटेक सर्विलांस कैमरे, रामनगर और भुल्लनपुर में मल्टीस्टोरी पीएसी बैरक, बेनियाबाग में पार्किंग, सड़क चौड़ीकरण और वाराणसी में नए घाट के विकास कार्य सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...