प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आईआईटी 2020 वैश्विक शिखर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने जा रहे हैं। पैन आईआईटी अमेरिका द्वारा आयोजित इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय “द फ्यूचर इज नाऊ” है। इस दौरान वे दुनियाभर के आईआईटीयंस को संबोधित करेंगे।
चार और पांच दिसंबर को लगातार 36 घंटे चलने वाली समिट में दुनियाभर से आईआईटी के पूर्व छात्र शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वास्थ्य, पर्यावास संरक्षण और सार्वभौमिक शिक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी।
आप को बता दे कि पैन आईआईटी अमेरिका 20 साल पुराना संगठन है। 2003 से ही यह इस सम्मेलन का आयोजन करता आ रहा है और उद्योग, शिक्षा और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं को आमंत्रित करता रहा है। पीएमओ ने कहा कि पैन आईआईटी अमेरिका, आईआईटी के पूर्व छात्रों की एक स्वयंसेवी टीम द्वारा चलाया जाता है।
ग्लोबल वर्चुअल समिट 2020 में भारत के 23 आईआईटी संस्थानों के 50 हजार व ग्लोबली 500 एल्युमिनी भाग लेंगे। दो दिवसीय आयोजन का कीवर्ड इमेजिन, इनोवेटिव, इंवेंट रखा गया है। विश्व की सबसे बड़ी वर्चुअल समिट को पैन आईआईटी यूएसए होस्ट कर रही है।
इसकी थीम ‘आईआईटी 2020 : द फ्यूचर इज नाऊ’ रखी गई है। आयोजन में आईआईटी से पूर्व व वर्तमान में जुड़े सदस्य, छात्र, शिक्षक व कर्मचारी भाग लेंगे। समिट में तकनीकी शोध, वैश्विक अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सांस्कृतिक संरक्षण, भोजन व वैश्विक शिक्षा से जुड़े बिंदुओं व उनमें आईआइर्टीयंस की भूमिका पर चर्चा होगी।