1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम मोदी आज फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक को कुछ देर में करेंगे संबोधित 

पीएम मोदी आज फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक को कुछ देर में करेंगे संबोधित 

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी आज फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक को कुछ देर में करेंगे संबोधित 

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिक्की की 93वीं वार्षिक आमसभा और वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री फिक्की के वार्षिक वर्चुअल एक्स्पो 2020 का भी उद्घाटन करेंगे।

फिक्की का वार्षिक सम्मेलन वर्चुअल माध्यम से 11, 12 और 14 दिसम्बर, 2020 को आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के वार्षिक सम्मेलन का थीम “प्रेरित भारत”है। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी है।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘FICCI के 93वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज हमलोग भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित कई तरह के विषयों और कैसे भारत के विकास से गरीबों के साथ-साथ हाशिए पर रहने वाले लोगों को भी लाभ मिल रहा है, इसपर बात करेंगे। 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे लाइव को ज्वाइन करें।’

इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस वर्चुअल मीटिंग में कई केंद्रीय मंत्री, ब्यूरोक्रेट, इंडस्ट्री लीडर्स, डिप्लोमैट, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शिरकत कर रहे हैं।

कोरोना महामारी की वजह से इस कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में दुनिया भर की नामी गिरामी कंपनिया अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी। पीएमओ के मुताबिक इस बार फिक्की के इस बार के आयोजन का थीम ‘Inspired India’ है।

आप को बता दे कि फिक्की का वार्षिक एक्सपो-2020, 11 दिसम्बर से शुरू होगा और एक साल तक चलेगा। वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाला यह एक्सपो विश्व भर के प्रदर्शकों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और अपने व्यवसाय को बड़ा आयाम देने का अवसर उपलब्ध कराएगा।

पीएम मोदी मोदी FICCI की 93वीं वार्षिक आम बैठक में किसानों के मुद्दे पर बोल सकते हैं। दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर पिछले 16 दिनों से किसानों का आंदोलन जारी है। शनिवार को 17वें दिन किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाइवे को ब्लॉक करने की चेतावनी दी है। इस दौरान किसान जिला कलेक्टर, बीजेपी नेताओं के घरों के सामने प्रदर्शन करेंगे और साथ ही टोल प्लाज भी जाम करेंगे।

आप को बता दे कि फिक्की की इस साल की एजीएम के वक्ताओं की सूची में सत्या नडेला (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माइक्रोसॉफ्ट), एरिक श्मिट (नेशनल सिक्योरिटी कमिशन ऑन एआई के चेयरमैन एवं अल्फाबेट के पूर्व चेयरमैन) और टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, कैडिला हेल्थकेयर के चेयरमैन पंकज पटेल और ओयो होटल्स होम्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल समेत कई शीर्ष भारतीय कारोबारी शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...