1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना को लेकर बोले पीएम मोदी, भारत में रिकवरी रेट 50 फीसदी

कोरोना को लेकर बोले पीएम मोदी, भारत में रिकवरी रेट 50 फीसदी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना को लेकर बोले पीएम मोदी, भारत में रिकवरी रेट 50 फीसदी

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दो दिनों की डिजिटल बैठक के पहले दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासकों के साथ बातचीत की है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी राज्यों से वार्ता की जहां कोरोना के मामलों की संख्या 20 हजार से कम है और 150 से कम लोगों की मौत हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट अब 50 फीसदी हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए एक भी भारतीय की मौत होना ठीक नहीं है लेकिन यह भी सच है कि भारत उन देशों में से एक है जहां कोरोना के चलते मौत कम हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उसका बढ़ना जितना रोक पाएंगे, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी, दफ्तर खुलेंगे, यातायात के साधन खुलेंगे और उतने ही रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...