भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी और राष्ट्रवादी नेता वीर सावरकर की जयंती पर आज यानी गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, वीर सावरकर की जंयती पर मैं उनको नमन करता हूं, हम उन्हें उनकी बहादुरी, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और हजारों लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नमन करते है।
इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर वीर सावकर को याद किया। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, वीर सावरकर भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंने अदभुत जीवट और राष्ट्रप्रेम का परिचय देते हुए इस देश को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई।
उन्होंने एक भारत और मजबूत भारत की कल्पना की जिसे साकार करने का संकल्प हर भारतीय के मन में है। सावरकरजी की जंयती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी वीर सावरकर को याद किया।