1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी के पिता के निधन पर PM मोदी ने पत्र लिख जताया शोक, पढ़े

CM योगी के पिता के निधन पर PM मोदी ने पत्र लिख जताया शोक, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM योगी के पिता के निधन पर PM मोदी ने पत्र लिख जताया शोक, पढ़े

{ लखनऊ से सचिन की रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने सीएम योगी को पत्र लिखकर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने लिखा, स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट जी के जीवन की सार्थकता का अनुभव हमें आप जैसे विलक्षण तत्वज्ञानी के सानिध्य से होता है।

आप जैसे यशस्वी और कर्मठ पुत्र के पिता के रूप में वह एक गौरव पुरुष थे, आपके पूर्वआश्रम में हुई इस क्षति के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई।

पीएम मोदी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की को चिर शांति प्रदान करने की कामना की, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री के लौकिक और वृहत धर्म परिवार के साथ हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...