इस बार ब्रिटेन के पीएम बोरिस जानसन गणतंत्र दिवस पर भारत के राजकीय मेहमान हो सकते हैं। कुछ दिनों पहले ही जानसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं उन्हें इसका न्योता दिया था।
जानकारी के अनुसार ब्रिटिश सरकार ने इस आमंत्रण पर अपनी स्वीकृति दे दी है। उल्लेखनीय है मोदी व जानसन के बीच 27 नवंबर को बातचीत हुई थी जिसमें कोरोना महामारी, पर्यावरण व द्विपक्षीय कारोबार जैसे मुद्दों पर खास तौर पर चर्चा हुई थी।
माना जा रहा है कि कोरोना महामारी ने जिस तरह से वैश्विक कूटनीति और अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है उसके मद्देनजर दोनों देश आपसी रिश्तों को नई दिशा देने पर विचार कर रहे हैं।
बातचीत में पीएम ने उन्हें गणतंत्र दिवस पर भारत आने का न्योता दिया। वहीं अंतिम बार वर्ष 1993 में ब्रिटेन के पूर्व पीएम जॉन मेजर गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान बने थे।
वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी हर वर्ष वैश्विक कूटनीति के दमदार शख्सियतों को गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान के तौर पर आमंत्रित करते रहे हैं। मोदी व जॉनसन के बीच 27 नवंबर को बातचीत हुई थी जिसमें कोरोना महामारी, पर्यावरण व द्विपक्षीय कारोबार जैसे मुद्दों पर खास तौर पर चर्चा हुई थी।