1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रसिद्ध बाॅलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से सभी हैरान है। हर क्षेत्र की हस्तियां उनकी मृत्यु पर दुखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर संवेदना जताई है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, सुशांत सिंह राजपूत…. एक शानदार युवा अभिनेता थे वो बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए। उन्होंने टीवी और फिल्मों में बेहतरीन काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनकी सफलता ने कई लोगों को प्रभावित किया और उन्होंने कई यादगार परफाॅरमेंस दीं। उनकी मृत्यु से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके फैन्स के साथ है। ओम शांति।

फिल्म काए पो छे से अपने करियर की शुरूआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। उनके शानदार किरदार के चलते बाॅलीवुड ने बाहें खोल कर उनका स्वागत किया। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी उनके करियर की सबसे हिट फिल्म रही। उन्होंने यशराज बैनर के तले बनी शुद्ध देसी रोमांश सहित कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया। आज वह हम सबके बीच नहीं रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...