1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम मोदी, अमित शाह ने मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी, अमित शाह ने मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी, अमित शाह ने मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

महान स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, वकील और समाज सुधारक पंडित मदन मोहन मालवीय की शुक्रवार को जयंती है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को हिंदुत्व के आदर्श मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सुधार के कार्यों और राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया था। मदन मोहन मालवीय का जन्म 1861 में हुआ था।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता और बहुआयामी प्रतिभा के धनी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार और राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया। देश के लिए उनका योगदान पीढ़ी-दर-पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

अमित शाह ने ट्वीट करके लिखा देश के युवाओं को शिक्षित कर उनमें राष्ट्र गौरव और स्वावलंबन की अलख जगाने वाले, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, देशभक्ति और आत्मत्याग की अद्वितीय प्रतिमूर्ति भारत रत्न “महामना” पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।
उनके विचार हमें सदा ही प्रेरित करते रहेंगे।

बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने ट्वीट करके लिखा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान समाज सुधारक, शिक्षाविद भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। सशक्त एवं शिक्षित समाज के निर्माण को समर्पित आपका मूल्याधारित जीवन, युग युगांतर तक करोड़ों युवाओं की प्रेरणा का केंद्र बना रहेगा।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट करके लिखा पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए। शिक्षा और सामाजिक सुधारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट रही। मालवीयजी ने एक ऐसे भारत की परिकल्पना की जहां शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से प्रगति और समृद्धि आएगी। भारत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

आप को बता दे कि मदन मोहन मालवीय का जन्म 1861 में हुआ था। कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मालवीय ने बाद मे ‘हिंदू महासभा’ की स्थापना की थी। महात्मा गांधी उनको अपना बड़ा भाई मानते थे और उन्होंने ही मदन मोहन मालवीय को महामना की उपाधि दी थी। वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्थापकों में से भी एक थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...