1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने पंजाब में वर्चुअल रैली को किया संबोधित, कही ये बात, पढ़ें

पीएम मोदी ने पंजाब में वर्चुअल रैली को किया संबोधित, कही ये बात, पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब चुनाव के लिए पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पंजाब पर राज करने के लिए कई षड्यंत्र रचे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी ने पंजाब में वर्चुअल रैली को किया संबोधित, कही ये बात, पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब चुनाव के लिए पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पंजाब पर राज करने के लिए कई षड्यंत्र रचे। गुरुओं की धरती को आतंक की आग में झोंका। कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया। हमने नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाई। कांग्रेस करतारपुर को भी भारत में न रख सकी।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनाकर पंजाब के किसानों को कैंसर दिया। इसके बजाय किसानों को आधुनिक कोल्ड स्टोरेज, फूड पार्क और फूड प्रोसेसिंग के साधन चाहिए। अपने उत्पाद की बिक्री के लिए बेहतर कनेक्टिविटी चाहिए। हमारी डबल इंजन की सरकार तेजी से इस पर काम करेगी। पंजाब के किसानों का खेती पर खर्च कम हो और इनकम बढ़े, उसे प्राथमिकता देंगे। छोटे किसानों के कल्याण के लिए बजट में फर्टिलाइजर सब्सिडी के लिए रिकॉर्ड राशि रखी है।

पीएम ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत औद्योगिक केंद्रों का विकास करेगी। लुधियाना की टैक्सटाइल सेक्टर को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए इंडस्ट्री को इंसेटिव दिया जाएगा। डबल इंजन की सरकार में तेजी से पंजाब का विकास होगा। कुछ लोग हमेशा सिख परंपरा के विरोध में नजर आएंगे जबकि भाजपा और एनडीए के साथी हमेशा इसके सम्मान में खड़े रहे हैं। कुछ लोगों के लिए पंजाब सिर्फ और सिर्फ सत्ता का साधन रहा है। हमारे लिए गुरु परंपरा और पंजाबियों की सेवा और सत्कार की परंपरा को निभाने का माध्यम रहा है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ”उन्होंने (AAP) आपकी तो मदद नहीं की. उल्टा इस कमी को दिल्ली के नौजवानों तक पहुंचा दिया। वो लोग आज फिर वहां (पंजाब) में पहुंचे हैं। वो लोग मीठी-मीठी बातें करके वोट मांग रहे हैं। ऐसे लोगों से पंजाब के लोगों को सतर्क रहना है। पंजाब को झूठे वायदे नहीं चाहिए।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ”पंजाब को आज हर स्तर पर आधुनिकता की जरूरत है। ये काम कांग्रेस के बस का नहीं है. जिन्होंने दिल्ली को झुग्गी झोपड़ी में बदलने का बीड़ा उठाया है, उनका तो बिल्कुल नहीं है।”

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...