रेल मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में ट्रेन चलाने का आश्वासन देने के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगया हैं बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन संचालन को लेकर केंद्र पर कई सवाल उठाए थे।
पीयूष गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर हमने आज 145 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। ये ट्रेनें सुबह से तैयार है। इनमें से 50 ट्रेनों को तीन बजे तक चल जाना चाहिए था लेकिन यात्रियों की कम संख्या के कारण दोपहर तीन बजे तक केवल 13 ट्रेनें ही चल पाई है।
रेल मंत्री ने कहा कि मैं महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि महाराष्ट्र सरकार यह सुनिश्चित करने में पूरा सहयोग करें कि प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंच सकें और बिना किसी अतिरिक्त देरी के उन्हें स्टेशन पर समय तक लाने की व्यवस्था की जाए।
दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है। उनका आरोप है कि प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने के लिए केंद्र की ओर से एक फूटी कौड़ी नहीं आई है, जबकि महाराष्ट्र सरकार प्रवासी मजदूरों पर करोड़ों रूपये खर्च कर चुकी है।