हालंहि में लॉकडाउन में कई कंपनियों के घाटे हुए है जिसको लेकर अगले महीने से कीमतों में रोजाना बदलाव की व्यवस्था को दोबारा बहाल करने की भी तैयारी में हैं। घाटे को वापस पटरी पर लाने के लिए तेल विपणन कंपनियां जून में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपये तक बढ़ा सकती हैं।
लगातार दो हफ्ते तक बढ़ेंगे दाम
बतादें कि, कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल में लागत और बिक्री का अंतर पहले ही 4-5 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। ऐसे में वैश्विक कीमतों को देखते हुए घाटे को पूरा करने के लिए लगातार दो सप्ताह तक 40-50 पैसा प्रतिदिन दाम बढ़ाना पड़ेगा। हालांकि, सरकार के सूत्रों का कहना है कि कीमतों में रोजाना बदलाव की व्यवस्था बहाल होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के मूल्य को सीमा से अधिक बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।