पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। तेल कंपनियों ने गुरूवार को एक बार फिर से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि का 12वां दिन है।
आज पेट्रोल की कीमत में 53 पैसे की वृद्धि की गई जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.81 रूपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमतों में 64 पैसे की वृद्धि की गई। इसके बाद राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 76.43 रूपये प्रति लीटर हो गई हैं।
इसके पहल, बुधवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी। बुधवार को दिल्ली में 55 पैसे की बढ़़ोतरी की गई थी, इसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77.28 हो गई थी। वहीं डीजल में 69 पैसे की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद डीजल की कीमत बढ़कर 75.79 रूपये हो गई थी।