1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पीस पार्टी : पढ़िए पूरी खबर

2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पीस पार्टी : पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पीस पार्टी : पढ़िए पूरी खबर

यूपी में फरवरी मार्च 2022 में चुनाव प्रस्तावित है लेकिन दो साल पहले ही सियासी चहलकदमी शुरु हो गई है। एक और जहां उपचुनाव में शानदार जीत से लबरेज बीजेपी है वहीं कांग्रेस भी प्रियंका गाँधी को छवि को आगे करके चुनाव लड़ने के मूड में है।

दूसरी और अखिलेश यादव है जिन्हे पूरा भरोसा है की यूपी की जनता इस बार उनके समाजवाद को सपोर्ट करेंगी वही बहन जी भी दलित और सवर्णों के सहारे एक बार फिर सरकार में आने के सपने देख रही है।

लेकिन इसी बीच एक ऐसी भी पार्टी है जो धीरे धीरे ही सही लेकिन यूपी में अपना वर्चस्व स्थापित करती जा रही है और उस पार्टी का नाम है पीस पार्टी। साल 2022 के चुनावों में सपा बसपा और कांग्रेस के अलावा पीस पार्टी भी अपने आप को बड़ी भूमिका में पेश करने की तैयारी में है।

 

इसी सिलसिले में पार्टी के प्रवक्ता शादाब ने मेरठ में एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की है। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने बीजेपी की नीतियों को तो जमकर कोसा ही इसके अलावा सपा बसपा जैसी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला है।

उन्होंने कहा की जब सपा के साथ गठबंधन में हम शामिल तो हमने बीजेपी को हराया लेकिन अखिलेश यादव ने दूसरी पार्टियों के साथ जाकर विपक्ष की ताकत को कमजोर किया है। उन्होंने इतना तक कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अहंकार में डूबकर हमारे साथ धोखा किया है।

इसी तरह उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी हमला करते हुए यह एलान किया है की पीस पार्टी 2022 के चुनाव मजबूती से लड़ने जा रही है। उन्होंने एलान किया की 21 नवंबर से पार्टी व्यापक जन अभियान चलाने वाली है। 15 जनवरी से पार्टी 40 बड़ी रैलियों का भी आयोजन करेगी।

उन्होंने कहा की आज अगर एनडीए को हराना है तो वही फार्मूला अपनाना होगा जो की डॉक्टर अयूब खान ने गोरखपुर में अपनाया था और एनडीए को हराकर दिखा दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...